hajipur news. नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार

Updated at : 26 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार

महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा खासपट्टी गांव की घटना, परिजनों की मर्जी के खिलाफ किया था प्रेम विवाह

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा खासपट्टी में एक नवविवाहिता का शव घर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह छतवारा खासपट्टी निवासी ऋतिक कुमार की 19 वर्षीय पत्नी इंदु कुमारी का शव घर के बरामदे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका के मायकेवालों को सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता भागवतपुर तरौरा निवासी राजेंद्र राम अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सिंकू कुमारी और अंकित कुमार वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया

दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था इंदु ने

बताया जाता है कि दो माह पूर्व इंदु ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ ऋतिक से प्रेम विवाह किया था. इस दौरान इंदु के पिता और अन्य परिजनों ने इस शादी का विरोध भी किया था. फिर भी प्रेमी युगल ने शादी कर अपना घर बसा लिया था. लेकिन बुधवार की सुबह इंदु की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया. परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि नवविवाहिता की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल, परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन