Hajipur News : देसरी में 13 को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 09 Sep 2025 10:38 PM

विज्ञापन

राजापाकर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 13 सितंबर को देसरी प्रखंड स्थित एसपीएस कॉलेज जफराबाद में आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

राजापाकर. राजापाकर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 13 सितंबर को देसरी प्रखंड स्थित एसपीएस कॉलेज जफराबाद में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के देसरी, सहदेई और राजापाकर प्रखंडों में सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जदयू के प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनिल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेरई, रामपुर रत्नाकर, नारायणपुर बुजुर्ग, राजापाकर उत्तरी, दक्षिणी, भलुई, बखरी बड़ाई, बाकरपुर, बरियारपुर, जाफरपट्टी आदि पंचायतों में लोगों से संपर्क किया और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गयी. जनसंपर्क अभियान में अनिल दास के साथ नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार शाह, सानु झा, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, सुखाई दास, पंकज कुमार शाह, नीतीश कुमार, अवधेश भगत, मनोज पासवान, संतोष कुमार, नरेश पोद्दार, रंजीत कुमार, विद्यानंद राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन