वैशाली : नल-जल अनुरक्षक करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, लंबित वेतन भुगतान पर बिदुपुर में हुई मीटिंग
बैठक के दौरान अनुरक्षक | Prabhat Khabar Network
बिदुपुर प्रखंड के नल-जल ऑपरेटरों ने लंबित वेतन भुगतान पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. एक सप्ताह में भुगतान न होने पर वे अनिश्चितकालीन पानी बंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं. इस बैठक में ऑपरेटरों की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के एक निजी मैरेज हॉल में नल जल अनुरक्षक संघ (पंप ऑपरेटर) की बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशाल कुमार ने की. बैठक में कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर अनुरक्षक का लंबित वेतन भुगतान नही किया गया तो बाध्य होकर प्रखंड के सभी नल जल ऑपरेटर अनिश्चित पानी बंद हड़ताल पर चले जायेंगे.
प्रखंड कार्यकारणी के द्वारा बताया गया कि ऑपरेटर का लंबित भुगतान अथवा ऑपरेटर की समस्या का शीघ्र समाधान नही किया गया तो कार्यकारिणी द्वारा करवाई की जा सकती है. इसके अलावे बैठक में कई मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. जिसमे मुख्य रूप से नल जल का पानी का बहाव कही कही ज्यादा होने पर कैसे समाधान किया जाए, पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी अनुरक्षक को कैसे मजबूत किया जाए, बिजली का रिचार्ज नही होने पर जल्दी कैसे समाधान हो, लॉग बुक अपडेशन सहित कई मुद्दों पर समाधान को लेकर चर्चा की गयी.
मौके पर संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सतवीर कुमार, अनिल चौधरी, मदन कुमार, दीनानाथ राय, श्रीराम कुमार मिश्र, संजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










