महुआ में घर की छत पर सोये हुए वृद्ध की गला रेत कर हत्या

महुआ थाना क्षेत्र की ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के माधोपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने घर की छत पर सोये एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी.
महुआ थाना क्षेत्र की ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के माधोपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने घर की छत पर सोये एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि वृद्ध की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार माधोपुर गांव निवासी स्व पलटू राम का 75 वर्षीय पुत्र बालेश्वर राम सोमवार की रात घर की छत पर सोया हुआ था. बदमाशों ने सोयी अवस्था में धारदार हथियार से सिर तथा गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह जब खून से लथपथ वृद्ध के शव पर लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद, एएसआइ भुवनेश्वर राम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की. इस दौरान पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




