hajipur news. पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published by : RAHUL RAY Updated At : 03 Jan 2026 5:23 PM

विज्ञापन

वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में वारदात, दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

वैशाली

. वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात ऑटो चालक ने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी पप्पू भगत के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से अमृतपुर गांव में घर बनाकर रह रहा था, और वहीं से ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

मायके में थी पत्नी

बताया जा रहा है कि युवक और उसकी पत्नी रिंकी देवी के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गयी, जिसके बाद पप्पू भगत तनाव में रहने लगा था. इसी बीच शुक्रवार की देर रात पप्पू ने खुदकुशी करने की योजना बनायी, लेकिन उससे पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और पत्नी को बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है. पत्नी जब तक आसपास के लोगों को खबर कर पाती, उससे पहले ही पप्पू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. गांव के लोग उसके घर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों की सूचना पर वैशाली पुलिस मृतक के घर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है. मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री है. पिता की मौत के बाद बच्चों की रो रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं, गांव में भी सन्नाटा पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAHUL RAY

लेखक के बारे में

By RAHUL RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन