बिदुपुर में घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर फरार हुए चोर

Author Rajeev kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर के बिशनपुर मे कमरे मे बंद कर के भीषण चोरी

घटनास्थल पर बिखरा सामान व जांच करती पुलिस

Hajipur News : बिदुपुर, वैशाली में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर राजखंड गांव के वार्ड संख्या-2 में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर में घुसने के बाद पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पीछे के दरवाजे से घर में घुसे चोर

पीड़ित गृहस्वामी दिलीप कुमार, पिता स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह ने बताया कि देर रात चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए. इसके बाद घर में सो रहे सभी सदस्यों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर नहीं निकल सके.

पेटी-बक्सा छत पर ले जाकर तोड़ा, जेवर और नकदी ले उड़े

दिलीप कुमार ने बताया कि चोर घर में रखा पेटी-बक्सा छत पर ले गए और उसका ताला तोड़ दिया. इसके बाद उसमें रखी सोने की सिकड़ी, सोने की बाली, गले की चेन, पायल, नथुनी सहित करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए.

सुबह पड़ोसी ने खोला कमरे का दरवाजा, तब हुई घटना की जानकारी

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है. इसके बाद दिलीप कुमार ने पड़ोसी को फोन कर मदद मांगी. पड़ोसी के आने पर दरवाजा खोला गया. बाहर निकलकर जब घर की जांच की गई तो चोरी की घटना का पता चला.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

जल्द खुलासे का पुलिस ने जताया भरोसा

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : दिव्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी पुलिस ने लिया हिरासत में



विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन