Hajipur News : महुआ के ट्रक चालक की सड़क हादसे में खड़गपुर में मौत

Updated at : 27 Jan 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : महुआ के ट्रक चालक की सड़क हादसे में खड़गपुर में मौत

महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव के एक ट्रक चालक की पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में काेहराम मच गया. चालक का शव उसके घर पहुंचते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये.

विज्ञापन

हाजीपुर. महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव के एक ट्रक चालक की पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में काेहराम मच गया. चालक का शव उसके घर पहुंचते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने मृतक के रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दी.

जानकारी के अनुसार सुपौल टरिया गांव निवासी ट्रक चालक 45 वर्षीय अर्जुन राय बीते शनिवार की देर रात ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जा रहे थे. इसी दौरान घने कोहरे के कारण आगे चल रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे अर्जुन की मौत मौके पर ही हो गयी. स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान करने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों में काेहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन ,खड़गपुर के लिए निकल गए थे. परिजनों ने बताया कि खड़गपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया. परिजन निजी एंबुलेंस से शव लेकर सोमवार की सुबह जैसे ही गांव पहुंचे लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. बताया गया कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था.

वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह तीन भाई में सबसे बड़ा था. उसे पांच पुत्री एवं एक सबसे छोटा पुत्र है. युवक की मौत से पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय लोग परिजनाें को संभालने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन