महुआ में छह घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू करायी गयी

Author Dileep kumar|Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

महुआ मुकुंदपुर में 200 केवी ट्रांसफार्मर उठाता क्रेन | Prabhat Khabar Network

महुआ के मुकुंदपुर गांव में खराब ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग ने मात्र 6 घंटे में बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की, ग्रामीणों ने विभाग का जताया आभार।

विज्ञापन

महुआ. महुआ मुकुंदपुर गांव में अचानक 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से दो सौ से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी. इसकी सूचना मिलते ही विद्युत विभाग द्वारा छह घंटे के दौरान नये ट्रांसफार्मर चढ़ाकर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गयी. जिससे उपभोक्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए विभाग के प्रति आभार जताया है. मंगलवार की दोपहर महुआ मुकुंदपुर गांव के उपभोक्ताओं ने विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही अधिकारियों ने दो सौ उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए हाजीपुर से नये ट्रांसफॉर्मर मंगाकर खराब ट्रांसफॉर्मर को हटाकर रात्रि 9 बजे के करीब क्रेन से ट्रांसफार्मर चढ़ाकर करीब 6 घंटे के दौरान बिजली आपूर्ति शुरू कर दी. जिस पर हर्ष जाहिर करते हुए उपभोक्ता ब्रजेश पटेल, जितेंद्र कुमार वीरेंद्र पासवान,डॉ मंदाकिनी कुमारी,डॉ मनोज कुमार,गणेश साह,आमोद पासवान,डॉ उदय कुमार के साथ अन्य ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया है.

विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन