पातेपुर में प्राइवेट नर्सिंग होमों पर एसडीओ की औचक जांच, कई संस्थानों में मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीओ विवेकचंद्र पटेल एवं अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : पातेपुर में अनुमंडल पदाधिकारी ने निजी नर्सिंग होमों की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में ताला लगा मिला, जबकि कुछ में अफरातफरी का माहौल था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Hajipur News : पातेपुर प्रखंड में संचालित निजी नर्सिंग होमों की व्यवस्था की जांच के लिए बुधवार को महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी विवेकचंद्र पटेल ने औचक निरीक्षण किया. उनके साथ महुआ अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार भी मौजूद रहे. जांच की सूचना मिलते ही कई निजी नर्सिंग होमों में अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

अस्पतालों की साफ-सफाई, पंजीकरण और दस्तावेजों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने पातेपुर स्थित मां दुर्गा सेवा सदन, ओपोलो हॉस्पिटल, केजरीवाल हॉस्पिटल, राज सेवा सदन और सीटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेजों और पंजीकरण की जांच की गई. अधिकारियों ने संचालकों को पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया.

जांच की सूचना मिलते ही कई नर्सिंग होम में लटके ताले

औचक जांच की जानकारी मिलते ही कई निजी नर्सिंग होम संचालकों ने अपने संस्थानों में ताला लगाकर उन्हें बंद कर दिया. जांच टीम वहां भी पहुंची, लेकिन अस्पताल बंद मिलने के कारण निरीक्षण नहीं हो सका और टीम को वापस लौटना पड़ा.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया गया निरीक्षण

निजी नर्सिंग होमों की जांच के बाद एसडीओ ने पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र पासवान के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान ऑपरेशन थिएटर, आउटडोर सेवा और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया.

टीबी मुक्त बिहार अभियान में सक्रिय भागीदारी का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को टीबी मुक्त बिहार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान को गंभीरता से चलाया जाए और अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन