hajipur news. काम करने के दौरान छत से गिरने से मजदूर की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. काम करने के दौरान छत से गिरने से मजदूर की गयी जान

मृतक बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र निवासी महेश महतो बताया गया है. मजदूरों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में छत पर काम करने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ में काम करने वाले अन्य मजदूर आनन-फानन में घायल मजदूर को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र निवासी महेश महतो बताया गया है. मजदूरों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हालांकि इस मामले में न तो अस्पताल प्रशासन या मजदूरों ने इसकी सूचना शाम तक पुलिस को नहीं दी थी. जानकारी के अनुसार शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थिति कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इसी दौरान छत पर काम कर रहा महेश महताे पैर फिसलने के कारण तीसरे तल से नीचे गिर गया. मजदूर के नीचे गिरते ही वहां अफरातफरी मच गयी. उसके साथ काम कर रहे मजदूर उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घाेषित कर दिया. बताया गया कि अन्य मजदूरों ने घटन की सूचना परिजनों को दी तथा इसके बाद शव को सदर अस्पताल में छोड़ कर चले गये. देर शाम तक मृतक का शव सदर अस्पताल में पड़ा था. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में छत से गिरकर मजदूर की मौत की कोई सूचना नहीं दी गयी है. मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है. घटना के संबंध में पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन