Hajipur News : इंटर की छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा की खुदकुशी

Updated at : 28 Jan 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : इंटर की छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा की खुदकुशी

बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवढन गांव में एक इंटर की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतका अलीनगर लेवढन गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी नंदलाल सिंह की 16 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी बतायी गयी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवढन गांव में एक इंटर की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतका अलीनगर लेवढन गांव के वार्ड संख्या नौ निवासी नंदलाल सिंह की 16 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी बतायी गयी है. छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय चौकीदार की सूचना पर बलिगांव थाने की पुलिस ने श्मशान पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब 12वीं की छात्रा गुड़िया कुमारी अपने घर के एक कमरे में अपने ही दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गयी. थोड़ी देर बाद परिजनों की नजर फंदे से झूलती छात्रा पर पड़ी. जबतक परिजनों ने छात्रा को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो गयी थी. परिजन उसका शव लेकर श्मशान लेकर चले और वहां अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गये. इसी दौरान स्थानीय चौकीदार ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष डीके महतो को दे दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ श्मशान पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा इस बार इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाली थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन