Hajipur News : डीएम ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : डीएम ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का किया निरीक्षण

वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन सह बुद्ध स्मृति स्तूप का शनिवार को डीएम यशपाल मीणा ने निरीक्षण किया. साथ ही निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन सह बुद्ध स्मृति स्तूप का शनिवार को डीएम यशपाल मीणा ने निरीक्षण किया. साथ ही निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूरे परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया. बुद्ध स्तूप के भू-तल एवं प्रथम तल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी ली. उन्होंने पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष का भी निरीक्षण किया. निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. डीएम ने बाकी बचे हुए कार्य को दो माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिसर में पौधारोपण तथा अच्छे ढंग से वाटर बॉडी का भी निर्माण कराने का निर्देश दिया. बताया गया कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप के बन जाने के बाद यहां बौद्ध भिक्षु के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे. बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं और बौद्ध धर्म से जुड़े प्रसंगों को यहां दर्शाया जायेगा. इस अवसर पर अपर समाहर्ता बिनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन