ePaper

hajipur news. आग लगने से जलकर राख हुई एक एकड़ में लगी इंकरी

Updated at : 09 Jun 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. आग लगने से जलकर राख हुई एक एकड़ में लगी इंकरी

वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना राघव गांव का मामला, अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

विज्ञापन

वैशाली. वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना राघव गांव में सोमवार की सुबह अचानक खेत में लगी इंकरी में आग लग गयी. आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग पंप सेट के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक करीब एक एकड़ में लगी इंकरी जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर खेत में लगी इंकरी में अचानक आग लग गयी. तेज धूप और आग की लपटें देख कोई पास जाकर आग बुझाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. ग्रामीणों की जुटी भीड़ ने पंप सेट के सहारे दूर से ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये. वहीं घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में करीब एक एकड़ में लगी इंकरी की फसल जलकर राख हो गया. हालांकि, आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका. मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलाकर फेंक दिया होगा, इस कारण से इंकरी में आग लगी है. पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण लीला सिंह, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, शंकर सिंह, उमेश सिंह, नागेंद्र सिंह समेत दर्जनों किसानों की इंकरी की फसल जलकर राख हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन