hajipur news. छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर प्रखंड की बहरामपुर पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में छत से गिरे एक युवक की बुधवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी

विज्ञापन

राघोपुर. राघोपुर प्रखंड की बहरामपुर पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में छत से गिरे एक युवक की बुधवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान अनिल राय, पिता ध्यान राय के रूप में हुई है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार अनिल राय बीते सोमवार को छत पर सोया हुआ था. रात्रि में लघुशंका के लिए उठ कर छत के किनारे गया. इस दौरान पैर फिसल गया और वह छत के नीचे गिर गया. छत से नीचे गिरने से अनिल राय के सिर में गंभीर चोट लगी. परिजन घटना के बाद इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच पटनाा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अनिल राय की मौत हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि अनिल राय को तीन पुत्र और एक पुत्री है. घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन