ePaper

जमीनी विवाद के पंचायत के दौरान जमकर मारपीट, चार घायल

Updated at : 20 May 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
जमीनी विवाद के पंचायत के दौरान जमकर मारपीट, चार घायल

महिसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव में जमीनी विवाद को लेकर हो रहे पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

हाजीपुर. महिसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव में जमीनी विवाद को लेकर हो रहे पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है.सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव निवासी राम बली मंडल ने बताया कि उसका गांव के ही नथुनी मंडल से एक जमीन को लेकर विवाद हुआ था. विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गयी थी. पंचायत में सरपंच के कहने पर कागज दिखाने के लिए कहा गया. आरोप है कि कागज दिखाने के दौरान ही नथुनी मंडल, लालबाबू मंडल, गनौर मंडल, कैलाश मंडल समेत दस पंद्रह लोगों ने मिलकर अचानक रॉड एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान सोनू कुमार, सुरेश मंडल, राम बली मंडल एवं नरेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी से भर्ती कराया जहां से डाॅक्टर ने सभी का प्राथमिकी उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन