हाजीपुर महिला थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर

एआई द्वारा जेनरेट इमेज
Hajipur News: हाजीपुर महिला थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर, कोर्ट के आदेश की अवहेलना और प्रक्रिया में त्रुटि के आरोप में कार्रवाई
(हाजीपुर से अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना की थानाध्यक्ष एसआई अदिति कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. यह कार्रवाई एक बालिग युवती से जुड़े मामले में प्रथम दृष्टया विभागीय गलती पाए जाने के बाद की गई है.
कोर्ट के आदेश के बाद भी बदली गई सुपुर्दगी
जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्र की एक बालिग अपहृता युवती को कोर्ट के आदेशानुसार बरामद कर लालगंज थाना के अनुसंधानकर्ता द्वारा उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया था. आरोप है कि इसके बाद महिला थानाध्यक्ष एसआई अदिति कुमारी ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन किए बिना तथा युवती की इच्छा जाने बिना उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया.
कोर्ट ने दिए थे जांच के निर्देश
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने इसकी विस्तृत जांच का निर्देश दिया था. इसके आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) से पूरे मामले की जांच कराई गई.
जांच में मिली विभागीय त्रुटि
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) द्वारा उपलब्ध अभिलेखों, साक्ष्यों एवं संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर की गई जांच में प्रथम दृष्टया महिला थानाध्यक्ष की भूमिका में विभागीय स्तर पर त्रुटि पाई गई. जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
स्पष्टीकरण मांगा गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपों के संबंध में महिला थानाध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. निष्पक्ष जांच एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन क्लोज (लाइन हाजिर) कर दिया गया है.
विभागीय कार्रवाई जारी
पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.
Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










