Hajipur News : भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए 11:30 बजे के बाद प्री से आठवीं तक शैक्षणिक गतिविधि बंद

डीएम वर्ष सिंह की तस्वीर
Hajipur News : लू के प्रकोप को देखते हुए हाजीपुर में प्री से कक्षा 8 तक की पढ़ाई दोपहर बाद बंद
Hajipur News (कैफ अहमद) : वैशाली जिला में लगातार बढ़ रहे तापमान, भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रभाव पड़ने लगा है. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया हैं. जिला दण्डाधिकारी वर्षा सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए वैशाली जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन पर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया है.
23 मई तक लागू रहेगा नया आदेश
जारी आदेश के अनुसार प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक किया जाएगा एवं वर्ग 1 से वर्ग 8 तक का संचालन पूर्वाह्न 11:30 बजे तक किया जाएगा. साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक कार्यक्रम एवं गतिविधियों को उक्त आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें. यह आदेश वैशाली जिला में 20.05.2026 से लागू होगा तथा 23.05.2026 तक प्रभावी रहेगा. जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं आम नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें तथा बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें.
Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










