Hajipur News: थाना के सामने दुकान में चोरी मामले में एक चोर और सामान खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

राजापाकर में चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
Hajipur News: वैशाली जिले के राजापाकर थाना के सामने स्थित एक दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने छापेमारी कर मसाला और अन्य सामान भी बरामद किया है.
Hajipur News (नीरज कुमार की रिपोर्ट): वैशाली जिले के राजापाकर थाना के सामने स्थित बखरी बड़ाई गांव निवासी भरत साह के श्री महावीर आधुनिक फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में 24 अप्रैल को चोरी की घटना हुई थी. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच के दौरान शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में खुला चोरी का राज
गिरफ्तार युवक अर्जुन सिंह उर्फ बिट्टू ने पूछताछ में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसने चोरी का सामान बेचने की जानकारी भी पुलिस को दी. इसके बाद थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के नेतृत्व में गठित टीम ने राजापाकर हाई स्कूल चौक स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी की. वहां से तिसी, काली मिर्च और जीरा बरामद किया गया.
दुकानदार समेत दो आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकानदार वीरेंद्र राय को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ बिट्टू राजापाकर छावनी का निवासी है, जबकि वीरेंद्र राय राजापाकर पूर्वी टोला का रहने वाला है. दोनों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Also Read: Hajipur News: बच्चों ने बेकार सामान से बनाई शिक्षण सामग्री, ‘कवाड़ से जुगाड़’ मॉडल की हुई सराहना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










