Hajipur News: बच्चों ने बेकार सामान से बनाई शिक्षण सामग्री, ‘कवाड़ से जुगाड़’ मॉडल की हुई सराहना

बच्चों ने घर मे बेकार पड़े सामग्रियों से बनाया उपयोगी सामान।
Hajipur News: वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में छात्रों ने बेकार पड़ी सामग्रियों से कम लागत वाली शिक्षण सामग्री तैयार कर सभी को प्रभावित किया. गणित क्लब के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चार्ट, मॉडल और गणितीय आकृतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई.
Hajipur News (सुधीर कुमार झा की रिपोर्ट): वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में गणित क्लब की ओर से ‘कवाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम के तहत बेकार पड़ी सामग्रियों का उपयोग कर टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) तैयार की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने की, जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया.
कम लागत में तैयार किए आकर्षक मॉडल
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार की गई टीएलएम सामग्री काफी प्रभावी और उपयोगी है. छात्रों ने घरों में बेकार पड़े कागज, कार्टून, माचिस की तिल्ली, कांच और लकड़ी जैसी सामग्रियों का उपयोग कर विभिन्न गणितीय आकृतियां और मॉडल बनाए. बच्चों ने चार्ट पेपर के माध्यम से आयत, त्रिभुज और चतुर्भुज की आकृतियां भी प्रदर्शित कीं.
छात्रों की प्रतिभा की हुई सराहना
गणित शिक्षक अजीत कुमार निषाद ने कहा कि टीएलएम छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाता है और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करता है. छात्रा नैंसी प्रिया द्वारा बनाई गई जोड़ मशीन और अंशु प्रिया द्वारा तैयार सम-विषम पहचान मॉडल की काफी सराहना हुई. वहीं प्रिंस कुमार, अंकुश कुमार, रवि रौशन कुमार और आदित्य कुमार ने भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया.
Also Read: Hajipur News: मेंटेनेंस के नाम पर छह घंटे गुल रही बिजली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










