Hajipur News : महनार में पैक्स चुनाव नामांकन शुरू, पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

महनार प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी

Hajipur News : महनार में पैक्स चुनाव नामांकन शुरू, पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार प्रखंड के महिंदवाड़ा पैक्स चुनाव 2026 को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. नामांकन के पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन शुरू होते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई. प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे, जिससे दिनभर माहौल राजनीतिक रंग में रंगा रहा. प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी पदवार नामांकन सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. वहीं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद हेतु सामान्य वर्ग महिला से दो, सामान्य पुरुष से तीन, बीसी पुरुष से एक, ईबीसी महिला से एक तथा एससी/एसटी वर्ग में महिला से एक एवं पुरुष से दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया.

22 और 23 मई को होगी जांच, 3 जून को संभावित मतदान

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 एवं 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 26 मई तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. आवश्यकता पड़ने पर 3 जून को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना भी होगी.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मुकुल रंजन ने प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया. वहीं नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखी गई थी. अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन