मक्के के खेत में मिले शव मामले में बड़ा एक्शन, हत्या की FIR दर्ज कर जांच में जुटी हाजीपुर पुलिस!

Updated:
विज्ञापन
मक्के के खेत में मिले शव मामले में बड़ा एक्शन, हत्या की FIR दर्ज कर जांच में जुटी हाजीपुर पुलिस!

Hajipur News:हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र में मक्के के खेत में मिले बीरेंद्र पासवान के शव मामले में हत्या की FIR दर्ज. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के शंकर बिंदवारा चौर स्थित मक्के के खेत में मिले बीरेंद्र पासवान के शव मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के पुत्र संजीव कुमार के बयान पर बेलसर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही घटना के उद्भेदन का दावा कर रही है.

पूजा देखने गए थे, अगले दिन खेत में मिला शव

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साइन गांव निवासी बीरेंद्र पासवान शुक्रवार की दोपहर शंकर बिंदवारा गांव में उमेश सहनी के यहां आयोजित कारिख महाराज की पूजा देखने गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. शनिवार सुबह सूचना मिली कि शंकर बिंदवारा चौर स्थित मक्के के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बीरेंद्र पासवान के रूप में की.

पुत्र ने अज्ञात लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पुत्र संजीव कुमार ने प्राथमिकी में किसी विशेष व्यक्ति का नाम नहीं लिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने उनके पिता की हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया.

वैज्ञानिक तरीके से हो रही जांच

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और घटना के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में बड़ा खेल, प्राचार्य विवाद के बीच अध्यक्ष का फर्जीवाड़ा उजागर, जांच रिपोर्ट आते ही BSEB ने की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन