लालगंज में कोचिंग गई नाबालिग छात्रा सुरक्षित बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक घंटे में मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्रा को एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते महज एक घंटे के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया.

कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा प्रतिदिन की तरह गुरुवार को कोचिंग पढ़ने के लिए लालगंज गई थी. इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक नाबालिग युवक उसे अपने साथ लेकर चला गया. जब छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल लालगंज थाना पुलिस को सूचना दी.

पूरे इलाके में की गई नाकेबंदी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया और प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी. लगातार तलाशी अभियान के दौरान लालगंज प्रखंड कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर के समीप दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आई नई जानकारी

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और पहले से एक-दूसरे को जानते थे. शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों घर छोड़कर साथ चले गए थे. हालांकि, दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले की जांच बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत गंभीरता से कर रही है.

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

लालगंज थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन
सुशील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन