हाजीपुर बना लीची निर्यात का नया रेल हब, पहली बार सीधी लोडिंग से व्यापारियों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर बना लीची निर्यात का नया रेल हब, पहली बार सीधी लोडिंग से व्यापारियों को बड़ी राहत

Hajipur News: हाजीपुर वाले को मुजफ्फरपुर जाने की जरूरत खत्म. 55 हजार किलो लीची की रेल मार्ग से हुई ढुलाई, रेलवे को 1.24 लाख रुपये का राजस्व, अब हाजीपुर से ही भेजी जाएगी लीची.

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची के परिवहन में इस वर्ष एक नया अध्याय जुड़ गया है. सोनपुर मंडल के अंतर्गत हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहली बार लीची निर्यात के लिए महत्वपूर्ण रेल हब के रूप में उभरा है. हाजीपुर से सीधे रेल मार्ग के जरिए लीची की लोडिंग शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और किसानों को बड़ी राहत मिली है.

पहली बार हाजीपुर से सीधे रेल मार्ग से भेजी गई लीची

अब व्यापारियों को अपनी लीची रेल मार्ग से देश के विभिन्न शहरों में भेजने के लिए मुजफ्फरपुर नहीं जाना पड़ रहा है. इससे परिवहन लागत में कमी आई है और समय की भी बचत हो रही है. रेलवे की इस पहल का किसानों और कारोबारियों ने स्वागत किया है.

22 मई से 8 जून तक 55 हजार किलो लीची की ढुलाई

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार 22 मई से 8 जून 2026 के बीच हाजीपुर स्टेशन से 55 हजार किलोग्राम लीची की ढुलाई की गई. इस दौरान कुल 4,225 पैकेट विभिन्न शहरों के लिए रेल मार्ग से भेजे गए. इस परिवहन से सोनपुर मंडल को 1.24 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है.

रेल सेवा से लीची उत्पादकों को मिलेगा बड़ा बाजार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हाजीपुर से सीधी लोडिंग शुरू होने के बाद व्यापारियों की रुचि लगातार बढ़ रही है. आने वाले दिनों में लीची परिवहन का दायरा और बढ़ने की संभावना है. रेल सेवा के माध्यम से किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध हो रहा है.

कृषि उत्पादों की रेल ढुलाई को बढ़ावा देने की तैयारी

रेलवे की इस पहल से वैशाली और आसपास के क्षेत्रों की प्रसिद्ध लीची को नए बाजार मिलेंगे. साथ ही रेलवे के माल परिवहन राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. सोनपुर मंडल कृषि एवं बागवानी उत्पादों की रेल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की योजना बना रहा है.

Also Read : हाजीपुर में विवाहिता की हत्या के 4 दिन बाद अधजला शव बरामद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन