Hajipur News : वैशाली में 29 एवं 30 मई को होगा सशक्त स्थायी समिति चुनाव

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

समाहरणालय की तस्वीर

Hajipur News : सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तिथियां घोषित, वैशाली में 29-30 मई को मतदान

विज्ञापन

Hajipur News (कैफ अहमद) : जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी पूरी कर ली गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार वैशाली जिले के नगर परिषद हाजीपुर, लालगंज, महुआ, महनार तथा नगर पंचायत जंदाहा, गोरौल एवं पातेपुर में 29 एवं 30 मई 2026 को सशक्त स्थायी समिति के रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद हाजीपुर में 5 सदस्यों के लिए 29 मई को समाहरणालय स्थित पुष्पकरणी सभागार में निर्वाचन होगा. वहीं नगर परिषद लालगंज, महुआ, महनार एवं नगर पंचायत जंदाहा में 3-3 सदस्यों के लिए 29 मई को चुनाव कराया जाएगा. नगर पंचायत गोरौल एवं पातेपुर में 30 मई को निर्वाचन संपन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए नामांकन, मतदान, मतगणना एवं शपथ ग्रहण तक की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है.

सभी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश

जिला प्रशासन ने निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पारदर्शिता करने एवं निर्वाचन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. डीएम वर्षा सिंह ने निर्देश दिया है कि निर्वाचन स्थलों पर वीडियोग्राफी, स्टेशनरी, मतपेटिका, नामांकन प्रपत्र, मतपत्र सहित सभी आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था की जाए. संबंधित वार्ड पार्षदों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने तथा पहचान पत्र जांच के उपरांत ही निर्वाचन स्थल में प्रवेश देने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन