Hajipur News : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज बंद रहीं दवा दुकानें, केमिस्टों ने दिखाई एकजुटता

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

व्यापारियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन

Hajipur News : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हाजीपुर बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्टों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Hajipur News (कैफ अहमद) : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी एक दिवसीय “नेशनल फार्मेसी बंद” का व्यापक असर वैशाली जिले में भी देखने को मिला. कश्मीर से कन्याकुमारी तक दवा दुकानदारों, केमिस्ट एवं ड्रजिस्ट समुदाय ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी-अपनी दवा दुकानें बंद रखीं.

बिहारभर में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, BCDA के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

बिहार केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के नेतृत्व में राज्यभर के दवा विक्रेताओं ने शांतिपूर्ण, संयमित एवं अनुशासित ढंग से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताया. बंदी को सफल बनाने के लिए 15 मई से ही जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था तथा विभिन्न स्थानों पर पोस्टर एवं बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया था.

दवा विक्रेताओं ने अनियमित बिक्री और भारी छूट का किया विरोध

दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित एवं अनियमित बिक्री पर रोक लगाने, बिना वैध ड्रग लाइसेंस एवं विधिसम्मत जांच के दवाओं की बिक्री तथा होम डिलीवरी पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग शामिल रही. इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट की नीति पर रोक लगाने तथा ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए स्पष्ट, पारदर्शी एवं कठोर नियामक व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई.

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हाजीपुर शहर समेत वैशाली जिले के तमाम दवा दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया. इस दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया. आंदोलन में नीतीश कुमार मिश्रा, संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, रामपुकार सिंह, राजकुमार सिंह सहित कई दवा व्यवसायी मौजूद रहे. दवा विक्रेताओं का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

Also Read : मन्नत पूरी होने पर उड़ाए जाते हैं कबूतर, आस्था का केंद्र है बेलौरी शीतला मंदिर

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन