Hajipur News : बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति में भाग लेते लोग और पुलिस अधिकारी
Hajipur News : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासन अलर्ट
Hajipur News (सिगेश्वर सिंह) : थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता गौतम कुमार थानाध्यक्ष ने की. तथा संचालन राजद के इस दौरान थाना के अन्य पदाधिकारी व चौकीदार मौजूद रहे मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए. बैठक के दौरान समाजसेवी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया की हमारे थाना क्षेत्र में कभी भी दोनों समुदायों के बीच किसी प्रकार की अनबन भी नहीं हुआ यहां के दोनों समुदायों के बीच के आश्था रखते हुए एक दूसरे को सम्मान करना वखूवी जानते हैं थानाध्यक्ष ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील की साथ ही कुर्बानी के लिए दिशा-निर्देश देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक के निर्देश दिये.
भड़काऊ पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : थानाध्यक्ष
साथ ही, सोशल मीडिया पर निगरानी की बात कहते हुए बताया कि अफवाह फैलाने वालों और भड़काउ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी व उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. त्योहार के दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी. ईदगाह और मस्जिदों के पास विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय चंदन यादव सुरेश कुमार सुमन टुनटुन राय डाक्टर विजय साहब राजद अध्यक्ष रविन राय मदन राय मो, रंगीला मोहम्मद कमरूजमा मो राउफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सोनेलाल राम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










