हाजीपुर में दरवाजा लगाने गए मिस्त्री की करंट लगने से मौत, घर छोड़कर फरार हुए मकान मालिक

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग

हाजीपुर के बागमली में दरवाजा लगाने गए 24 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

विज्ञापन

Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में दरवाजा लगाने का काम कर रहे एक मिस्त्री की घरेलू बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक की पहचान करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी उमेश साह के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. वह बागमली इलाके में किराए के मकान में रहकर दरवाजा लगाने का काम करता था.

काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार बागमली स्थित एक मकान में दरवाजा लगाने का काम करने गया था. इसी दौरान वह अचानक घरेलू बिजली के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने लगे परिजन

मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाने लगे. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर बंद कर फरार होने की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में सोनू काम करने गया था और जहां यह हादसा हुआ, उस घर के लोग घटना के बाद से घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गए हैं. हालांकि पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और सुरक्षा संबंधी कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन