ब्राउन शुगर के साथ हाजीपुर से तस्कर गिरफ्तार, घर में हो रही थी नशीले पदार्थ की पैकिंग, नकदी और मोबाइल फोन बरामद

Updated:
विज्ञापन
Hajipur Brown Sugar Seizure: Smuggler arrested in Hajipur with brown

सांकेतिक तस्वीर

Hajipur Brown Sugar Seizure : वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर 52 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है.

विज्ञापन

Hajipur Brown Sugar Seizure : (अभिषेक कुमार) वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर 52 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है.

Hajipur News : गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को जिला आसूचना इकाई से सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पश्चिमी लाल पोखर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार अपने घर में ब्राउन शुगर की पैकिंग कर बिक्री की तैयारी कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की.

52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को घर के बरामदे से गिरफ्तार किया. तलाशी में काले रंग की प्लास्टिक में छिपाकर रखी गई 52 पुड़िया बरामद हुईं. जांच में इनमें कुल 19 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसके अलावा 5,400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर आसपास के गांवों में बेचता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08(c), 21(b) और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. पूरी छापेमारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है.

Also Read : सीवान हिंसा में एक्शन, पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार दरौली थानाध्यक्ष भी सस्पेंड

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन