सीवान हिंसा में एक्शन, पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार दरौली थानाध्यक्ष भी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
Darouli Violence (Siwan): Major action taken regarding the Siwan violence; 9 accused arrested following an attack on a police team, and the Darouli

एसपी पूरन कुमार झा

Darouli Violence Siwan : सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद भड़की हिंसा पर सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के मामले में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Darouli Violence Siwan : (अमर नाथ शर्मा) सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद भड़की हिंसा पर सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के मामले में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लापरवाही के आरोप में तत्कालीन दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार को निलंबित कर उनकी जगह पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दूबे को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी मौत

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 28 जून को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर एक व्यक्ति को कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस टीम पर हमला, दो जवान हुए घायल

घटना के दौरान कुछ उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और सड़क जाम कर दी। पथराव में कॉन्स्टेबल अभिषेक कुमार और चंदन कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

एसपी खुद पहुंचे, रातभर चली छापेमारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, सदर-1 एवं सदर-2 के एसडीपीओ, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की गई.

Siwan Police Action News: आठ पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पवन साहनी, दुगेश साहनी, अंकेश साहनी, मुकेश कुमार साहनी, धर्मेंद्र साहनी, अमित कुमार चौधरी, संदीप चौहान, रवि साहनी तथा एक महिला शामिल हैं.

थानाध्यक्ष निलंबित, नए SHO की तैनाती

एसपी ने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दूबे को दरौली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपी ने संकेत दिए कि मामले में कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

अवैध बालू परिवहन की भी जांच शुरू

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं मिली। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रैक्टर पर लदा सफेद बालू अवैध रूप से नदी घाट से लाया जा रहा था, क्योंकि वर्तमान में खनन कार्य बंद है.

Also Read : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत, सीवान में किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन