गोरौल की महिला की मौत पति घायल
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Jan 2026 11:23 PM
गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर गंजहाट के एक दंपती काे दिल्ली में डंपर ने ठोकर मार दी. इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. मृतका की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी नजमा खातून के रूप में हुई है.
गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर गंजहाट के एक दंपती काे दिल्ली में डंपर ने ठोकर मार दी. इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. मृतका की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी नजमा खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को अहले सुबह नजमा खातून अपने पति मो शमीम के साथ दिल्ली के सकुरपुर से दिल्ली के ही खजूरी अपने डेरा पर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से एक डंपर ने जोरदार ठोकर मार दी. इससे 45 वर्षीया नजमा की मौत हो गयी. वहीं उसका पति शमीम बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों पति-पत्नी मिलकर दिल्ली में ही साड़ी पर बुटीक लगाने का कार्य करते थे. जख्मी हालत में ही शमीम अपने पत्नी का शव लेकर इनायतनगर पहुंचा. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










