hajipur news. हथियार का भय दिखाकर अंचल कर्मी से सोने की चेन की लूट

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 28 Jun 2025 6:20 PM

विज्ञापन

शनिवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग के लंगड़ा चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लालगंज अंचल के एक कर्मी के गले से लगभग दो भर के सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये

विज्ञापन

लालगंज नगर. शनिवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग के लंगड़ा चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लालगंज अंचल के एक कर्मी के गले से लगभग दो भर के सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये. इस दौरान उन्होंने कर्मी को बाइक समेत बीच सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया. लोगों ने कर्मी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे पप्पू सिंह को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद पिस्टल का भय दिखाकर चेन लूट ली लालगंज अंचल में कार्यरत हाजीपुर प्रखंड के बलवा कोआरी निवासी पप्पू ने बताया कि वह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी हाजीपुर की तरफ से एक पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने लंगड़ा चौक के समीप घेर लिया और चेन लूट ली. इसके बाद पाॅकेट में कुछ नहीं मिलने पर बाइक समेत धकेल दिया. मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन