hajipur news. निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए निकला गया फ्लैग मार्च

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 21 Oct 2025 6:38 PM

विज्ञापन

मंगलवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में महनार अनुमंडल कार्यालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन

महनार. आगामी छह नवंबर को होने वाले महनार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में महनार अनुमंडल कार्यालय परिसर से फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान चुरा मिल, लावापुर, अल्लीपुर, हसनपुर, शाहपुर, गोरिगमा, चमरहरा व अन्य क्षेत्रों से होते हुए विभिन्न मतदान केंद्रों तक गया. फ्लैग मार्च के दौरान काफी संख्या पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे , ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके. एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे भयमुक्त वातावरण में अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से लागू की गई हैं, जिससे हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग कर सके. इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और चुनाव में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन