hajipur news. 20 लीटर देसी शराब के पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. 20 लीटर देसी शराब के पिता-पुत्र गिरफ्तार

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 22 स्थित एक झोपड़ीनुमा नाश्ता की दुकान में कार्रवाई

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ये कार्रवाई कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 22 स्थित एक झोंपड़ीनुमा नाश्ता की दुकान में की. आरोपितों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 22 के पास झोपड़ी नुमा नाश्ता की दुकान में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किया गया शराब तस्कर हेमतपुर निवासी जालंधर राय के पुत्र रामकुमार राय एवं रामकुमार राय इंद्रजीत राय बताया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन