ePaper

दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

Updated at : 02 Sep 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद दुमदुमा गांव निवासी 80 वर्षीय सुखदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन

हाजीपुर .वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार पिता की मौत हो गयी, वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद दुमदुमा गांव निवासी 80 वर्षीय सुखदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घायल प्रभात कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार को वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी सुखदेव सिंह अपने पुत्र प्रभात कुमार के साथ बाइक से गांव के सरपंच के यहां वंशावली बनवाने जा रहे थे. इसी दौरान दुमदुमा चौक के पास एक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डाक्टर ने सुखदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये, जहां वृद्ध को मृत देख कोहराम मच गया. परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस दी. सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन