आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के 47140 परीक्षार्थी 69 परीक्षा केंद्रों पर देंगे इंटर की परीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले की 69 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से इंटर की शुरू हो रही परीक्षा में 47140 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
हाजीपुर.
जिले की 69 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से इंटर की शुरू हो रही परीक्षा में 47140 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. फ्लाइंग स्कवायड की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 12:45 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 तक है. प्रथम पाली परीक्षा के लिए पूर्वाह्न 9:00 तक तथा द्वितीय पाली परीक्षा के लिए अपराह्न 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाना है. परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना वर्जित है. तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिलेगा. परीक्षा केंद्र के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा. इंटर परीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में दूरभाष संख्या है 06224- 260220, पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.महनार.
शनिवार से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में महनार के चार परीक्षा केंद्रों पर 3000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर महनार में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 3167 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. बताया गया कि बालक उच्च विद्यालय महनार में 718, बालिका उच्च विद्यालय में 936, संत मैरी पब्लिक स्कूल झुरुखीय स्टेशन रोड महनार में 748, जगदीश उच्च विद्यालय चमरहरा में 765 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें कला संकाय के 1401 एवं विज्ञान संकाय के 1742 और परीक्षार्थी शामिल है. इस संबंध में जानकारी देते हुए महनार एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के पांच सौ मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास के सभी फोटो स्टेट की दुकान बंद रहेगी. साथ ही परीक्षा में कदाचार रोकने को लेकर भी व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई है. परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. साथ ही जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. छात्राओं की जांच के लिए अलग से केबिन भी परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए हैं.विलंब से पहुंचने पर नहीं मिलेगा प्रवेश :
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा. इस दौरान जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करने पर आरोपित परीक्षार्थी को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित करने एवं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा किसी कारणवश छूट जाती है, तो वे अप्रैल में फिर से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










