वैशाली में 'उद्यमी संवाद' का आयोजन, उद्योग विस्तार और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर

संवाद कार्यक्रम में शामिल अधिकारी व अन्य
Hajipur News : वैशाली जिले में 'उद्यमी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान पर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने और उद्योगों के विस्तार पर जोर दिया.
Hajipur News : वैशाली जिले में उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 'उद्यमी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, स्टार्टअप उद्यमियों तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने उद्योग संचालन से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा. संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है.
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि उद्यमी अपने उद्योगों का विस्तार करने के साथ-साथ अधिक से अधिक शिक्षित और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
फ्लिपकार्ट को वेयरहाउस सेवा दे रहा ओसवाल लॉजिस्टिक
कार्यक्रम में ओसवाल लॉजिस्टिक के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रारंभिक चरण में उनका वेयरहाउस जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को वेयरहाउस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है.
एआई की चुनौतियों के बीच स्टार्टअप को मिली नई पहचान
वेरेडा डिजिटल स्टार्टअप के संस्थापक हिमांशु कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्टार्टअप के शुरुआती दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, नई तकनीकों को अपनाकर और स्वयं को लगातार अद्यतन रखते हुए स्टार्टअप को नई दिशा और पहचान मिली. उन्होंने जिला प्रशासन से जिले में ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया.
Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










