जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जंदाहा और वैशाली के 46 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Author Kaif ahmed|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण मे शामिल अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : जनगणना-2027 को लेकर जिला परिषद सभागार में जंदाहा और वैशाली प्रखंड के 46 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित करना था. अधिकारियों को प्रपत्रों के सही संधारण की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Hajipur News : जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातवें दिन जंदाहा और वैशाली प्रखंड के कुल 46 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना से संबंधित प्रपत्रों के सही संधारण, आंकड़ों के संकलन और गुणवत्तापूर्ण डेटा तैयार करने की प्रक्रिया से अधिकारियों को अवगत कराना था.

विज्ञापन

46 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जंदाहा प्रखंड के 21 और वैशाली प्रखंड के 25 क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों के संधारण, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन और प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. इस दौरान दोनों प्रखंडों के चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्राप्त किया.

डेटा संकलन की गुणवत्ता पर दिया गया विशेष जोर

प्रशिक्षण का संचालन जनगणना निदेशालय के जिला नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उत्पल कुमार ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सांख्यिकीय एवं गैर-सांख्यिकीय सूचनाओं के संग्रहण, अभिलेखों के सत्यापन, प्रपत्रों के सही संधारण तथा गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन की प्रक्रिया की जानकारी दी.

निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का आह्वान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला जनगणना अधिकारी सह निदेशक, डीआरडीए अजीत कुमार तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रवण रजक ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का क्षेत्रीय कार्य में शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की. उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.

सही और प्रमाणिक आंकड़े उपलब्ध कराना प्राथमिकता

जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है. इसके लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का दक्ष और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण आवश्यक है, ताकि जिले से संकलित आंकड़े शुद्ध, प्रमाणिक और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा सकें.

Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन