hajipur news. ऊर्जा मंत्री ने बाबा बटेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव का किया उद्घाटन

Updated at : 26 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. ऊर्जा मंत्री ने बाबा बटेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव का किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने शिव तांडव की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास की प्रतिबद्धता दोहरायी

विज्ञापन

जंदाहा. जंदाहा प्रखंड की बसंतपुर पंचायत अंतर्गत पानापुर बटेश्वरनाथ धंधुआ भगवानपुर स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय महोत्सव का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री सह वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद राज्य स्तर के कलाकारों ने शिव तांडव की भव्य प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने बाबा बटेश्वरनाथ धाम को उत्तर बिहार का अति प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर बताया. उन्होंने मंदिर के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाशिवरात्रि मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाना और सरकारी स्तर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाना गौरव की बात है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेने और कार्यक्रम में सहयोग देने का आह्वान किया.

वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास की प्रतिबद्धता दोहरायी. उन्होंने बाबा बटेश्वर नाथ धाम महाशिवरात्रि मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने को क्षेत्र के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है. वे महनार विधानसभा क्षेत्र को विकास की उस ऊंचाई पर ले जाना चाहता हूं, जहां से नीचे गिरना संभव न हो. उन्होंने वट वृक्ष की कंदरा से उत्पन्न बाबा बटेश्वर नाथ महादेव के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए इसे एक ऐतिहासिक धरोहर बताया. समारोह में राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी और महनार विधायक बिना सिंह ने बाबा बटेश्वर नाथ धाम मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष मुखिया अनुपलाल सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. समारोह को जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालदेव राम, मंदिर विकास कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उर्फ कवि जी, सचिव बच्चा बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष मुन्ना बाबा, उप सचिव गोरखनाथ पांडे, ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अंजनी कुमार सिंह और अमोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

महोत्सव में कई प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीएम यशपाल मीणा, एसपी ललित मोहन शर्मा, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, एसडीपीओ महुआ सुरभि सुमन, बीडीओ प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी रौशन रंजन, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकुल रंजन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अदिति भारती, थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान, अवर निरीक्षक आशीष कुमार और नगर पंचायत जंदाहा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन