Hajipur News : लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से सम्मानित हुए डीएम

Updated at : 27 Jan 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से सम्मानित हुए डीएम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में वैशाली के डीएम यशपाल मीणा को मुख्य सचिव बिहार सरकार अमृत लाल मीणा व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से सम्मानित किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में वैशाली के डीएम यशपाल मीणा को मुख्य सचिव बिहार सरकार अमृत लाल मीणा व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान पीएस स्तरीय योजनाओं के तहत मतदाता सहभागिता बढ़ाने के प्रयासों के लिए दिया गया है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में जेंडर रेशियाे में सुधार, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी व मतदाताओं के बीच जागरूकता के लिए डीएम के नेतृत्व में जिले में कई नवाचार किये गये थे. उनके सार्थक प्रयासों व नवाचार की वजह से लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में वोटर टर्न आउट प्रतिशत में भी पिछली बार की तुलना में काफी वृद्धि हुई थी. मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक स्वीप गतिविधियां चलायी गयी थीं. डीएम इन सारी गतिविधियों की रोजाना सुबह-शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खुद मॉनीटरिंग कर रहे थे. इसका सार्थक परिणाम भी दिखा. वैशाली का वाटर टर्न अप जो 2019 लोकसभा चुनाव में 55.22 प्रतिशत था, 2024 के लोक सभा चुनाव में बढ़कर 58.46 प्रतिशत हो गया था.

पिछले वर्ष भी मिला था सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन पदाधिकारी का अवार्ड

डीएम यशपाल मीणा को पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2023 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए चलाये गये विशेष अभियान के दौरान वैशाली के नाम दर्ज विशेष उपलब्धि के लिए दिया गया था. उनके प्रयासों से न सिर्फ मतदाता सूची में काफी संख्या नये मतदाताओं के नाम दर्ज किये गये थे बल्कि मतदाता सूची के जेंडर रिशियो में भी काफी सुधार हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन