hajipur news. बीस सूत्री की बैठक से सीडीपीओ के गायब रहने पर नाराजगी

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 19 Sep 2025 7:03 PM

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड परिसर स्थित आइटी भवन सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड परिसर स्थित आइटी भवन सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. उपाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हंगामा हुआ. बीस सूत्री सदस्यों के द्वारा पूछे गए सवाल का बिना जवाब दिए अंचलाधिकारी दीपक कुमार के चले जाने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने नाराजगी जताई एवं डीएम से कार्रवाई की मांग की. बैठक में मौजूद बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह, राकेश राज उर्फ चिंटू यादव, राम जीवन पासवान, वीर बहादुर सिंह आदि सदस्य ने आरोप लगाया कि पालीथीन शीट वितरण करने में धांधली की गयी. बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारी को प्रखंड में सभी जगह तार पोल ठीक कर दुर्गा पूजा में निर्वात रूप से बिजली देने को कहा गया. वहीं, पीएचइडी के अधिकारी को 15 दिनों के अंदर जले मोटर ठीक करने, कटे पाइप- नल ठीक करने को निर्देशित किया गया. जीविका के बीपीएम ने सरकार के द्वारा जीविका के महिलाओं को दी जाने वाली 10 हजार रुपये के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर उपाध्यक्ष ने डीपीओ को फोन किया कि सीडीपीओ जिले में बैठक का बहाना बनाकर गायब हैं, उसके बाद सीडीपीओ बैठक में पहुंची. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, सीओ दीपक कुमार, बीस सूत्री सदस्य पूनम कुमारी, विमला देवी, सुबोध कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार राय, हरेंद्र दास, संजय कुमार सिंह,आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, पंचायती राज पदाधिकारी, ग्रामीण बैंक मैनेजर राघोपुर एवं जुड़ावनपुर एवं राघोपुर जुड़ावनपुर, रूस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन