hajipur news. नाला जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Author Rahul ray
Updated:
विज्ञापन
hajipur news. नाला जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार का मामला, शिकायत किए जाने के बावजूद समाधान नहीं

विज्ञापन

महुआ. महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नाला जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शिकायत किए जाने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित पदाधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार से जवाहर चौक और महावीर मंदिर जाने वाली सड़क किनारे बना नाला लंबे समय से जाम है. नाला जाम होने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क कीचड़मय हो गई है.

सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या के चलते बाजार से गुजरने वाले राहगीरों को जहां आवागमन में कठिनाई हो रही है, वहीं आसपास के मोहल्लेवासी भी गंभीर परेशानी झेलने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

पुरानी बाजार निवासी पंकज गुप्ता, शंकर पटवा, राजकमल जायसवाल, विनोद गुप्ता, मनोज साह, पशुपति गुप्ता सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से नाला की अविलंब सफाई कराकर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन