घर के समीप मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 10:44 PM
गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने इमादपुर सुलतान गांव में सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद किया है. युवक का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला.
गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने इमादपुर सुलतान गांव में सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद किया है. युवक का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला. मृतक की पहचान इमादपुर सुलतान गांव निवासी राजनाथ चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र विकास रंजन कुमार के रूप में हुई. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने युवक के किसी दोस्त पर साजिश के तहत हत्या कर शव को घर के पास फेंक देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दस बजे के करीब गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के इमादपुर सुलतान गांव निवासी विकास रंजन कुमार चौधरी को उसका कोई दोस्त ने घर से बुलाकर ले गया था. बताया गया कि दोपहर बाद युवक का शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










