Hajipur News:दहेज उत्पीड़न के आरोप में सिपाही गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News:दहेज उत्पीड़न के आरोप में सिपाही गया जेल

भगवानपुर थाने में पदस्थापित एक सिपाही पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. भगवानपुर थाने में पदस्थापित एक सिपाही पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में जेल भेज दिया गया. इस मामले में गिरफ्तार आरोपित की पत्नी ने महिला थाना में प्राथमिकी करायी है. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि सिपाही की पत्नी ज्योति कुमारी ने महिला थाना में पति और भगवानपुर थाना में तैनात सिपाही नवलेश कुमार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. दिए गये आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो साल पहले नवलेश कुमार से शादी हुई थी. शादी के कुछ महीने के बाद से दहेज के लिए नवलेश उसे प्रताड़ित करने लगा था. आरोपित की पत्नी गर्भवती है. नवलेश दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके हमेशा मारपीट करता है. थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित नवलेश कुमार नावदा जिला का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन