लालगंज में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
लालगंज में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

करताहां थाना क्षेत्र की भटौली भगवान पंचायत के वार्ड संख्या आठ भटौली गांव में बुधवार की दोपहर एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

लालगंज. करताहां थाना क्षेत्र की भटौली भगवान पंचायत के वार्ड संख्या आठ भटौली गांव में बुधवार की दोपहर एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गयी. परिजन बच्चे को लेकर लालगंज रेफरल अस्पताल ले गये. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक विराट कुमार भटौली गांव निवासी रौशन कुमार सिंह का पुत्र बतया गया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर घर के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे. घर के आंगन पानी में भरी बाल्टी रखी हुई थी. बताया जाता है कि खेलते हुए बच्चा बाल्टी के पास पहुंचा और अचानक वह बाल्टी में गिर गया. थोड़ी देर बाद परिजनों की नजर बाल्टी में गिरे बच्चे पर पड़ी. यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनाें ने बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे लेकर लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे. वहां डाॅक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मृतक के घर पर पहुंच गये. आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन