hajipur news. महनार में बोलेरो से कुचलकर दो वर्षीय बच्चे की मौत

अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के जंदाहा-पटोरी सड़क पर हरगोविंदपुर गांव में हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
महनार. महनार थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के अंतर्गत जंदाहा-पटोरी सड़क पर हरगोविंदपुर गांव में बोलेरो से कुचलकर दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकलने में सफल रहा. मृतक दो वर्षीय शिवांश कुमार बिदुपुर थाना के खिलौत निवासी संजय कुमार का पुत्र था. वह यहां अपने ननिहाल आया हुआ था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए शिवांश यहां अपने ननिहाल आया हुआ था. रविवार की दोपहर वह अपने नाना अनिल राय के दरवाजे पर खेल रहा था. इस बीच जंदाहा-पटोरी मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बच्चे को कुचल दिया. इस घटना में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं इस घटना के बाद जबतक लोग मौके पर जुटते बोलेरो चालक बोलेरो समेत मौके से भाग निकलने में सफल रहा. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भागते हुई बोलेरो की तस्वीर कैद हुई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. वहीं बच्चे की मौत के बाद उसकी मां पूजा कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में शादी की खुशिया मातम में तब्दील हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




