सीजीएम ने ने किया जेल का औचक निरीक्षण

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 31 Jan 2026 11:01 PM

विज्ञापन

शनिवार को हाजीपुर मंडल कारा का मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डॉ राजेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल की किचन, महिला वार्ड और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया. जेल की किचन में चावल, दाल, रोटी और सब्ज़ियों की तैयारी देखी गई, जिनकी गुणवत्ता और स्वच्छता ठीक पाई गई

विज्ञापन

हाजीपुर. शनिवार को हाजीपुर मंडल कारा का मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी डॉ राजेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल की किचन, महिला वार्ड और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया. जेल की किचन में चावल, दाल, रोटी और सब्ज़ियों की तैयारी देखी गई, जिनकी गुणवत्ता और स्वच्छता ठीक पाई गई. मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने महिला कैदियों से उनके खाने-पीने और रहने की स्थिति के बारे में भी पूछा. महिला कैदियों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त भोजन और रहने की उचित व्यवस्था मिलती है। -परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण महिला वार्ड में तीन छोटे-छोटे बच्चों के लिए सुविधाओं के बारे में पूछने पर कैदियों ने बताया कि बच्चों को समय-समय पर दूध दिया जाता है और किसी स्वास्थ्य समस्या पर चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाता है. इससे स्पष्ट हुआ कि जेल प्रशासन बच्चों की देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहा है. जेल परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण करते हुए डॉ. राजेश सिंह ने पाया कि फूल-पत्तियों की सजावट और नियमित सफाई से वातावरण स्वस्थ और सकारात्मक बना हुआ है. -क्या उन्हें जेल प्रशासन से कोई शिकायत है मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने कैदियों से यह भी पूछा कि क्या उन्हें जेल प्रशासन से कोई शिकायत है. सभी कैदियों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता समय-समय पर जेल आते हैं और कानूनी सहायता प्रदान करते हैं. डॉ. राजेश सिंह ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि कैदियों का सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन