हर्ष की हत्या के विरोध में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 28 May 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
हर्ष की हत्या के विरोध में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

पटना में लॉ कॉलेज के छात्र हर्ष राज की हत्या के विरोध मंगलवार को छात्र संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज कैंपस में बीते सोमवार को स्नातक के छात्र वैशाली प्रखंड के मझौली निवासी हर्ष राज की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार की शाम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला इकाई के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया. एआइएसएफ वैशाली जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुरानी बाजार से थाना चौक होते हुए गांधी स्मारक चौक पर पहुंचा. यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्र हर्ष राज की हत्या के पीछे गहरी साजिश रची गयी है. पटना विश्वविद्यालय में आये दिन मारपीट की घटना होती रहती है. शिक्षा के मंदिर में बात बात पर हत्या की नौबत आ जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. वक्ताओं ने सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने, विश्वविद्यालय से अराजकता खत्म करने की मांग की. कहा कि हमारा संगठन हर्ष को न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगा. सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद के सदस्य सफदर इरशाद और उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों का कैंपस गुंडों का घर बन गया है, सरकार इस मामला को संज्ञान में लेकर जल्द अपराधियों पर कार्रवाई करें, कठोर से कठोर सजा दे. इस मौके पर आदर्श रंजन यादव, विकास दास, विजय कुमार, नीतीश यादव, गोरख पासवान, गौरव कुमार, चंदन कुमार पासवान, प्रसिद्ध कुमार, लड्डू कुमार, रोहित कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

शांभवी भी कैंडल मार्च में हुई शामिल : लालगंज. पटना विश्वविद्यालय के छात्र वैशाली प्रखंड के मझौली निवासी हर्ष राज की हत्या के विरोध में मंगलवार की शाम लालगंज के महाराणा प्रताप चौक से तीनपुलवा चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया.

कैंडल मार्च निकाल पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही हत्यारों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की गयी. कैंडल मार्च में समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवा शांभवी चौधरी व उनके पति सायन कुणाल तथा भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह के अलावा केशव सिंह, सत्यम सिंह, रितेश ठाकुर, किशन ठाकुर, मनीष सिंह, रौशन यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन