हाजीपुर में पति से परेशान महिला ने डुगडुगी बजाकर बुलायी महापंचायत, सौतन पर लगाया गंभीर आरोप
Hajipur News
Bihar News: हाजीपुर में पति से परेशान एक महिला ने डुगडुगी बजाकर महापंचायत बुलायी थी. इसके साथ ही उसने सौतन पर गंभीर आरोप भी लगाया है. पीड़ित महिला ने अपना हक मांगने के लिए ऐसा काम किया था.
Bihar News: हाजीपुर के लालगंज नगर परिषद के वार्ड एक में एक व्यक्ति पर दो शादी करने के बाद पहली पत्नी और उसके बच्चों को संपत्ति से बेदखल करते हुए घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया गया है. घर से बाहर निकाले जाने के बाद महिला ग्रामीणों की सहयोग से एक झोंपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रही है. पति से अपना तथा बच्चों के भरण-पोषण व अन्य हक की मांग कर रही है. वहीं पति के साथ सौतन और उसका बच्चों पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप है. इससे परेशान महिला ने डुगडुगी बजा कर रविवार को महापंचायत का आह्वान किया है.
पहले भी तीन बार हो चुकी है पंचायत
ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू सिंह ने दो शादियां की है. पहली पत्नी मीना देवी से एक बेटा और एक बेटी है. उसके बावजूद रामबाबू राय ने दूसरी शादी की. जिससे दो बेटा है. दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को छोटे-छोटे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया. तब से मीना देवी अपने मायके में रह रही थी. जब बच्चे बड़े हुए तो मीना देवी अपने पति रामबाबू सिंह से रहने के लिए जगह और उसके हक हिस्से की जायदाद देने की मांग की. इस समस्या को सुलझाने के लिए तीन बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपितों ने जमीन-जायदाद देने से साफ मना कर दिया.
समाज के लोगों को महापंचायत में बुलाया
पति से परेशान महिला खरौना गांव के लोगों की मदद से छोटा घर तैयार कर बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रही है. अपना हक मांगने के लिए पीड़ित महिला ने इस समस्या के हल के लिए डुगडुगी बजा कर खरौना में समाज के लोगों को महापंचायत में बुलाया है, ताकि न्याय मिल सके. नगर सभापति कंचन कुमार साह, भाकपा माले के डॉ नटवरलाल, डॉ प्रेमा देवी, बी सिंह आदि ने महिला का समर्थन करते हुए लोगों से महापंचायत में आने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










