Bihar News: वैशाली में चिकन शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधी फरार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: हाजीपुर नगर मुख्यालय में देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने चिकेन दुकान में फायरिंग शुरू कर दी. शाम का समय होने के कारण लोगों का आना जाना लगा हुआ था. गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी.

विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर. वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के अनजानपीर स्थित बबलू चिकन शॉप पर गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई. जिस क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मौके से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस बबलू चिकन शॉप के मालिक से भी पूछताछ कर रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

फायरिंग से इलाके में दहशत

पुलिस अपराधियों की भागने की दिशा में लगातार छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा अनजानपीर चौक स्थित बबलू चिकन शॉप अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई. इससे बबलू चिकन शॉप के मालिक और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. लोगों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. मौके से पुलिस ने आठ खोखा भी बरामद किया हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अनजान पीर चौक स्थित बबलू चिकन शॉप पर बाइक सवार चार की संख्या में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खगाला जा रहा है. अपराधियों की भागने की दिशा में लगातार छापेमारी की जा रही है. अब तक फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन