हाजीपुर में मृत व्यक्ति वृद्धा पेंशन लेने पहुंचा बैंक, नित्यानंद को जिवित देखकर बैंक में मची खलबली
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 22 Jul 2025 9:09 PM
bihar news in hindi
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से अजीबों गरीब मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक 71 वर्षीय जिन्दा बुजुर्ग को तीन साल पहले कागज पर मृत घोषित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी तब हुई, जब बुजुर्ग वृद्धा पेंशन योजना के बारे में पूछताछ के लिए बैंक पहुंचा. अब खुद को जिन्दा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तार के चक्कर लगा रहे हैं.
Bihar News: वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के मथुरापुर कुशदे गांव में एक जिन्दा वृद्ध व्यक्ति को कागज पर तीन साल पहले मृत घोषित कर दिया गया है, जब से वृद्ध व्यक्ति को मृत होने की सूचना मिला है, जबसे अपने आप को जिन्दा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वे वृद्धा पेंशन योजना के बारे में पूछताछ के लिए SBI बैंक पहुंचे.
दिव्यांग और अंधे हैं वृद्ध नित्यानंद सिंह
लालगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर मोटालूक घटारो डीह पंचायत के मथुरापुर कुशदे गांव के 71 वर्षीय वृद्ध जो दिव्यांग है और दोनों आंखों से अंधे भी है. वृद्धा पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़कर 1100 हो गयी है, इसकी जानकारी मिलते ही वृद्ध नित्यानंद सिंह एसबीआई मेन ब्रांच पहुंचे. वहां केवाईसी के बाद स्टेटस देखा तो बैंक ऑफिसर ने बताया कि वृद्ध नित्यांनद सिंह का तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है, जिस कारण से उनका वृद्धावस्था का खाता बंद कर दिया गया है. ये सुनते ही वृद्ध नित्यानंद सिंह के होश उड़ गए.
वृद्ध नित्यानंद अब तक खूद को जिंदा साबित नहीं कर सके
नित्यानंद सिंह खुद को जिंदा साबित करने के लिए 15 दिनों से प्रखंड के सरकारी दफ्तर में चक्कर लगा रहे है. लेकिन उन्होंने अभी तक खुद को जिंदा साबित नहीं कर सके हैं. वृद्ध नित्यानंद ने बताया की विकलांगता व वृद्धावस्था का पेंशन जो पहले मिलता था, जिसे तीन साल से बंद कर दिया गया है. लोगों ने उन्हें बताया की वृद्धा पेंशन का राशि सरकार द्वारा एक बार सब जोड़कर मिलेगा, इसी उम्मीद पर वृद्ध रुका हुआ था. लेकिन जैसे ही बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन में वृद्धि किया तो नित्यानंद सिंह अपने भतीजे संजय सिंह के साथ बैंक पहुंचे. जहा उन्हें बताया गया की कागज पर उनकी मौत तीन साल पहले हो चुकी है. जिसके बाद वो अपने भतीजे के साथ लालगंज प्रखंड कार्यालय पहुचें . जहां अपने को जिंदा साबित करने के लिए प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मियों से मदद की गुहार लगा रहे है. लेकिन इनको सुनने और मदद करने के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ.
बीडीओ बोलें-पेंशन भुक्तान कराया जाएगा
इस संबंध में बीडीओ किरण कुमारी ने बताया की अभी हाल ही में यहां मेरा पोस्टिंग हुई है. मुझे इसकी जानकारी अभी नहीं हैं. इस घटना की जानकारी मिलने पर उचित कर्रवाई कर वृद्ध के पेंशन में सुधार किया जाएगा. इसके बाद उन्हें अविलंब पेंशन भुगतान कराया जाएगा. इसके साथ ही जांच भी किया जाएगा कि आखिर गलती किससे हुई. -कैफ अहमद हाजीपुर
Also Read: Bihar News: बांका में कहर बनकर टूटा ठनका, वज्रपात से दो लोगों की मौत एक झुलसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










